देश में हर साल लाखों लोग नए घर खरीदते व कंस्ट्रक्शन करवाते हैं. घर बनवाने या खरीदने में लागत बहुत जादा लगती है. ऐसे में चाहे टैक्स बचाने की वजह से या फिर पैसों की आवश्यकता होने से, लोग होम लोन लेना चाहते हैं. लोन लेने का प्लान बनाने के क्रम में हमें यह जानना बहुत जरुरी है कि कौन सा बैंक या प्राइवेट कम्पनी सबसे सस्ता होम लोन मुहैया करवा रही है. सस्ता होम लोन का मतलब ब्याज दरों से है क्योंकि बैंकिंग संस्थाएं सालाना ब्याज दरों के माध्यम से ही लाभ कमाती हैं –
सबसे सस्ता होम लोन 2023
तो आप सब की होम लोन प्लानिंग को और आसान बनाने के लिए यहाँ हमने मार्च अप्रैल 2023 के अनुसार बैंकों की लेटेस्ट होम लोन ब्याज दरों की लिस्ट नीचे दी है. इसमें से आप सालाना ब्याज दरें (HomeLoan Interest Rates) देख सकते हैं –
बैंक व लोन संस्थान | ₹30 लाख तक | ₹30 लाख से 75 लाख तक | ₹75 लाख से ज़्यादा |
सार्वजानिक क्षेत्र के बैंक |
|||
बैंक ऑफ बड़ौदा | 8.50% – 10.65% | 8.50% – 10.65% | 8.50% –10.90% |
पंजाब नेशनल बैंक | 8.65% – 9.60% | 8.60% – 9.50% | 8.60% – 9.50% |
पंजाब एंड सिंध | 8.85% – 9.95% | 8.85% – 9.95% | 8.85% – 9.95% |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 8.50% – 10.15% | 8.50% – 10.05% | 8.50% – 10.05% |
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 8.75% – 10.75% | 8.75% – 10.95% | 8.75% – 10.95% |
इंडियन बैंक | 8.45% – 10.40% | 8.45% – 10.40% | 8.45% – 10.40% |
बैंक ऑफ इंडिया | 8.85%-10.85% | 8.85%-10.85% | 8.85%-10.85% |
यूको बैंक | 8.85% – 10.40% | 8.85% – 10.40% | 8.85% – 10.40% |
बैंक ऑफ महाराष्ट्र | 8.40% – 10.70% | 8.40% – 11.20% | 8.40% – 11.20% |
केनरा बैंक | 8.85% – 11.25% | 8.85% – 11.25% | 8.85% – 11.25% |
इंडियन ओवरसीज़ बैंक | 9.55% – 11.65% | 8.85% से शुरू | 8.85% से शुरू |
निजी क्षेत्र के बैंक |
|||
कोटक महिंद्रा बैंक | 8.85% से शुरू | 8.85% से शुरू | 8.85% से शुरू |
आईसीआईसीआई बैंक | 9.00% – 9.80% | 9.00% – 9.95% | 9.00% – 10.05% |
एक्सिस बैंक | 8.75%-12.70% | 8.75%-12.70% | 8.75% – 9.05% |
करूर वैश्य बैंक | 9.23% – 12.13% | 9.23% – 12.13% | 9.23% – 12.13% |
साउथ इंडियन बैंक | 8.85% – 12.60% | 8.85% – 12.60% | 8.85% – 12.60% |
कर्नाटक बैंक | 9.08% – 10.25% | 9.08% – 10.25% | 9.08% – 10.35% |
फेडरल बैंक | 10.15%–10.20% | 10.20% – 10.25% | 10.25% – 10.30% |
धनलक्ष्मी बैंक | 9.35% – 10.50% | 9.35% – 10.50% | 9.35% – 10.50% |
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक | 9.10% – 9.60% | 9.10% – 9.60% | 9.10% – 9.60% |
बंधन बैंक | 9.15% – 14.00% | 9.15% – 14.00% | 9.15% – 14.00% |
आरबीएल बैंक | 9.15% – 11.55% | 9.10% – 11.30% | 9.10% – 11.30% |
हाउसिंग फाइनेंस कम्पनियाँ (HFCs) |
|||
LIC हाउसिंग फाइनेंस | 8.45 – 10.10% | 8.45 – 10.30% | 8.45 – 10.50% |
एचडीएफसी लिमि. | 8.50%-10.35% | 8.50%-10.60% | 8.50%-10.70% |
टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस | 8.95% से शुरू | 8.95% से शुरू | 8.95% से शुरू |
बजाज फिनसर्व | 8.70% से शुरू | 8.70% से शुरू | 8.70% से शुरू |
PNB हाउसिंग फाइनेंस | 8.50% – 14.50% | 8.50% – 13.00% | 8.50%– 10.85% |
रेप्को होम फाइनेंस | 9.40% से शुरू | 9.40% से शुरू | 9.40% से शुरू |
GIC हाउसिंग फाइनेंस | 8.45% से शुरू | 8.45% से शुरू | 8.45% से शुरू |
इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू |
आदित्य बिड़ला कैपिटल | 8.80% – 14.75% | 8.80% – 14.75% | 8.80% – 14.75% |
ICICI होम फाइनेंस | 9.20% से शुरू | 9.20% से शुरू | 9.20% से शुरू |
गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस | 8.64% से शुरू | 8.64% से शुरू | 8.64% से शुरू |
L&T हाउसिंग फाइनेंस | 8.65% – 8.75% | 8.65% – 8.75% | 8.65% – 8.75% |
यहाँ दी गयी ब्याज दरें वर्तमान ब्याज दरों से थोड़ा कम जादा हो सकती हैं इसलिए आप अपने बैंक से भी कन्फर्म कर लें लोन लेने से पहले.
Also Read: लोन रिकवरी की प्रक्रिया RBI guidelines
सस्ते होम लोन पर रेपोरेट का असर –
इस साल शुरू होने से लेकर अभी तक तीन किस्तों में आरबीआई यानी की रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में 1.4% का इंक्रीमेंट किया है। इसी दौरान बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनी होम लोन के इंटरेस्ट रेट 2% तक बढ़ा चुकी है।
इसका मतलब यह है की महगाई थोड़ी बहुत कम होने से लोगो को सेविंग्स में हेल्प हो या न हो। लेकिन अगर उन्होंने ने लोन लेकर घर ख़रीदा है तो उसकी कॉस्ट जरूर बढ़ गई है।
हालांकि जिन लोगो ने फिक्स्ड रेट पर होम लिया हुआ था उनपर इस चीज का ज्यादा असर नही होगा। लेकिन सभी तरह के होम लोन अब दो फीसद से महंगे हो गए है।
सबसे सस्ते होम लोन की EMI –
अब आप सोच रहे होंगे की जिन्होंने पहले से लोन ले रखा था उनके EMI पर क्या असर होगा। तो हम आपको बता दे की जिन्होंने फ्लोटिंग रेट पर होम लोन लिया था उनकी EMI बढ़ेगी।
उदाहरण – अगर हम SBI की बात करें पहले यह बैंक 6.75% ब्याज दर पर लोन देता था। अगर लोन अमाउंट को पचास लाख रखते है और लोन का टेन्योर बीस साल रखते है। तो हमारी EMI होती 38018 रूपये।
अगर हम इस हिसाब से देखे तो इस समय sbi ने अपने ब्याज दर पर 0.8% की बढोतरी की है जिससे आज के समय इस हम लोन का इंटरेस्ट रेट बढकर 7.55% हो गयी है और हमने लोन को फ्लोटिंग इंटरेस्ट रेट पर लिया था। तो हमे दो हजार रूपये अधिक EMI देना होगा जो की 40,433 रूपये होगा।
Also Read: इन फर्जी लोन ऐप से रहें सावधान सरकार ने किया बैन
बैंको द्वारा होम लोन की ब्याज दर में कितनी बढ़ोतरी की गई है ?
यहां पर हमने देश की कुछ प्रमुख बैंको की ब्याज दरों की तुलना की है। जिससे की अनुमानन लगाया जा सकता है की बैंको द्वार ब्याज दर में कितनी बढ़ोतरी की गयी है।
सबसे सस्ता होम लोन कौन सा बैंक उपलब्ध करा रहा है ?
अगर हम बात करे सबसे सस्ते होम लोन कौन सा बैंक दे रहा है। तो CITI bank सबसे सस्ता लोन मार्किट में दे रहा है जोकि 6.5% की ब्याज दर पर है।
अगर हम सरकारी बैंक की बात करें तो सबसे सस्ता लोन सरकारी बैंक में pnb(पंजाब नेशनल बैंक ) और union bank प्रोवाइड करा रहे है जोकि 7.40% की ब्याज दर पर लोन लोन प्रोवाइड करा रहा है।
आप मेसे कई लोग सोच रहे होंगे की ब्याज दर बढ़ने के बाद हम होम लोन क्यों लेंगे। इसका जवाब है हमे अंदाजा नही है की यह स्तिथि कब तक बरकार रहेगी। इतने समय तक हम बिना घर के तो रहने नहीं वाले। और अगर हम पुराने डाटा को देखे तो हाउसिंग का भाव साल दर साल महंगा होता जा रहा है। और घर खरीदना मुस्किल हो रहा है। ऐसे में हम आपकी सहयता करने के लिए बैंक की तुलना करके बताएँगे की सबसे सस्ता होम लोन कौन सा है।
Also Read: बिना गारंटी के लोन कैसे मिलता है

यह Blog, दीपकांत श्रीवास्तव के द्वारा मैनेज किया जाता है। वह SarkariYojnaNews.com के Founder हैं व 2020 से सरकारी योजना व फाइनेंस से जुड़े विषयों पर कई ब्लॉग (Blog) वेबसाइट चलाते हैं।
किसी प्रकार के सवाल, सुझाव या गेस्ट पोस्टिंग से जुड़ी जानकारी हेतु [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं।