50000 की एफडी पर कितना ब्याज मिलेगा?

पोस्ट ऑफिस में 50,000 जमा करने पर 5 साल में कितना मिलेगा

अधिकतम 5 साल की अवधि के लिए निवेश हेतु पोस्ट ऑफिस टाइम डिपोजिट स्कीम जिसे TD स्कीम भी कहते हिं, एक सुरक्षित व भरोसेमंद निवेश विकल्प है जो आपको गारंटीड ब्याज व रिटर्न देता है। पोस्ट ऑफिस की TD स्कीम में, आप 1 साल से लेकर 5 साल तक के लिए पैसे जमा कर सकते हैं। इस पोस्ट में जानेंगे कि पोस्ट ऑफिस में 50,000 जमा करने पर 5 साल में कितना मिलेगा, और इसकी ब्याज कैसे कैलकुलेट होती है –

पोस्ट ऑफिस में 50,000 जमा करने पर 5 साल में कितना मिलेगा –

पोस्ट ऑफिस की 5 साल की TD स्कीम पर वर्तमान में 7.5% सालाना ब्याज (Interest) मिल रहा है। तो इस हिसाब से अगर आप 50,000 रुपये 5 साल के लिए जमा करते हैं, तो आपको कुल 72,497 रुपये मिलेंगे। इसमें जमा राशि के साथ-साथ 22,497 रुपये ब्याज राशि भी शामिल है।

50000 की एफडी पर कितना ब्याज मिलेगा?

इस समय 1 साल के लिए FD पर पोस्ट ऑफिस में ब्याज दर 6.9 प्रतिशत सालाना चल रही है। तो इस हिसाब से आपको 50000 का 1 साल में 7081 रुपये ब्याज मिलेगा।

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपोजिट स्कीम की ब्याज दरें 2024 –

एफडी का समय ब्याज दरें, समय अनुसार
1 साल पर 6.90% सालाना
2 साल पर 7.00% सालाना
3 साल पर 7.00% सालाना
5 साल पर 7.50% सालाना

नेशनल सेविंग्स टाइम डिपोजिट अकाउंट के महत्वपूर्ण नियम –

  • 10 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी भारतीय नागरिक इस खाते को खोल सकता है।
  • नाबालिग के लिए, अभिभावक खाता खोल सकता है।
  • एक व्यक्ति एक या अधिक खाते खोल सकता है।
  • संयुक्त खाते भी खोले जा सकते हैं।
  • न्यूनतम जमा राशि ₹1000 है।
  • जमा राशि ₹100 के गुणकों में होनी चाहिए।
  • जमा राशि चेक, डिमांड ड्राफ्ट, या नकद द्वारा जमा की जा सकती है।
  • ब्याज दर तिमाही आधार पर बदलती रहती है।
  • ब्याज जमा राशि और जमा अवधि पर निर्भर करता है।
  • न्यूनतम जमा अवधि 1 वर्ष है।
  • अधिकतम जमा अवधि 5 वर्ष है।
  • जमा अवधि के दौरान जमा राशि को वापस नहीं लिया जा सकता है।

इसके आलावा भी कुछ नियम और भी हो सकते हैं। खाता खोलने व निवेश करने से पहले सभी जानकारी जरुर ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *