बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन स्कीम: समूह में इतने लाख तक मिल सकता है ऋण

बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन स्कीम

ग्रामीण या शहरी क्षेत्रों में महिलाओं के लिए बंधन बैंक ने समूह लोन के कई ऑफर दे रखे हैं. इनमें विशेषकर कम समय व छोटे अमाउंट के पर्सनल लोन, ग्रुप लोन शामिल हैं. आज हम आपको बंधन बैंक के महिला ग्रुप लोन स्कीम और उनके प्रकार की जानकारी देने जा रहे हैं –

बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन स्कीम –

आपको बता दें कि बंधन बैंक द्वारा, श्रृष्टि लोन (Srishti Loan) नाम से महिला ग्रुप माइक्रो लोन स्कीम चलायी जाती है। यह लोन केवल समूह वाली महिलाओं को दिया जाता है जो किसी व्यवसाय को मिलकर शुरू करना चाहती हैं। इस लोन में मिलने वाली राशि 15 हजार से शुरू होकर 1 लाख तक जाती है। बैंक द्वारा 25 हजार तक के ऋण पर कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जाती। 

बंधन बैंक द्वारा कई अन्य तरह के लोन भी दिए जाते हैं जो की 1, 2 या 3 साल की अवधि तक लोन वापसी का मौका देते हैं। वापस पैसे भरने के लिए भी समय का पहले से निर्धारण होता हैं जैसे की साप्ताहिक और मासिक इतियादी किस्तों में लोन की धन राशि बैंक को दी जा सकती है। 

इसे भी पढ़ें – बंधन बैंक लोन कैसे देती है?

बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन समयावधि व लोन के प्रकार –

बंधन बैंक की तरह से दिए जाने वाली लोन की समयावधि और वापस पैसे भरने के लिए कितना समय दिया जाता हैं उसके बारे में जानकारी इस प्रकार है। आगे बताई गई समय सारणी के आधार पर आप देख सकते है। 

क्र०सं लोन के प्रकार लोन की अवधि पेमेंट मोड लोन का व्याज दर % सालाना (औसत लगभग)
1 SUCHANA LOAN 1 YEAR WEEKLY / FORTNIGHTLY 19.47 % 
2 SRISHTI LOAN 1 & 2 YEARS WEEKLY / FORTNIGHTLY 19.47 % 
3 SAMADHAN LOAN 2 YEAR MONTHLY 19.47 % 
4 SUBRIDHI LOAN 1 , 2 & 3 YEARS MONTHLY 19.47 % 

 

बंधन बैंक कई तरह के महिला ग्रुप लोन देती हैं जिसमे उनकी समयावधि भी निस्चित होती हैं। इसके आधार पर महिला यह लोन ले सकती हैं। इन सभी लोन के बारे में विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं – 

बंधन बैंक सूचना लोन क्या है –

इस लोन इस योजना में दिया जाने वाला पहला लोन होता हैं जिसकी राशि 1 हजार से 25 हजार तक की होती हैं। किसी नए बिज़नस को शुरू करने या शुरुआत करने के लिए इस लोन को महिलाएं ले सकती हैं। सुचना लोन से जुडी कुछ सामान्य जानकारी – 

  • इस लोन में किसी भी प्रकार का सेवा कर नहीं लगता हैं। 
  • इस लोन को लेने वाली महिला की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 65 साल होनी चाहिए। 
  • जिस महिला का इस बैंक में खाता हैं उस महिला को यह लोन दिया जाता हैं। 
  • सुचना लोन में मिलने वाली राशि 1000 से लेकर 25 हजार तक की हो सकती हैं। 
  • वही इस लोन की चुकाने की अवधि 1 साल तक की होती हैं। 
  • इस लोन की क़िस्त साप्ताहिक या मासिक हो सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें – पैन आधार कार्ड पर लोन चाहिए, तो यहाँ जाने प्रक्रिया

सृष्टि लोन क्या है?

बंधन बैंक दुवारा दिया जाने वाला यह एक और महिला समूह लोन हैं। इस लोन के तहत मिलने वाली राशि 26 हजार से 1,50,000 के मध्य हो सकती हैं। इस लोन के बारे में सामान्य जानकारी इस प्रकार हैं – 

  • यह लोन सुचना लोन को समय पर देने के बाद दिया जाता हैं। 
  • सृष्टि लोन में मिलने वाली राशि 26 हजार से 1,50,000 तक की हो सकती हैं। 
  • वही इस लोन पर ब्याज की राशि 17 प्रतिशत तक की हो सकती हैं। 
  • बंधन बैंक में जिस महिला का सेविंग खाता हैं उसे ही यह लोन दिया जाता हैं। 
  • इस लोन को वापस देने की समयावधि 1 साल से 2 साल के बीच की होती हैं।
  • इस लोन को लेने से पहले ग्राहक को अपने बिज़नस के बारे में बैंक को बताना पड़ता हैं जो की जरुरी है। 

समाधान लोन क्या है?

इस प्रकार के लोन को कस्टमर सपोर्ट के लिए लांच किया गया हैं। इस लोन के तहत मिलने वाली राशि 5 हजार से 1 लाख 50 हजार तक की हो सकती हैं। इस लोन पर ब्याज की दर भी लगभग 17 प्रतिशत तक की हो सकती हैं। इस लोन को वापस देने का समय भी साप्ताहिक होता हैं। समाधान से सम्बंधित कुछ शोर्ट जानकारी – 

  • इस प्रकार के लोन पर भी प्रोसेसिंग शुल्क और सर्विस टेक्स भी नही लगता हैं। 
  • इस लोन को लेने के लिए आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 65 साल की उम्र होनी चाहिए। 
  • बंधन बैंक में जिसका सेविंग खाता हैं उसे ही इस प्रकार का लोन दिया जाता हैं। 
  • इस लोन ब्रांच यूनिट दुवारा ही दिया जाता हैं। 
  • इस लोन के तहत मिलने वाली राशि 5 हजार से 1,50,000 तक की हो सकती हैं। 
  • लोन पर ब्याज भी तक़रीबन 17 प्रतिशत तक हो सकता हैं। 
  • इस लोन को वापस चुकाने की अवधि करीब – करीब 2 साल की होती हैं। 
  • इस लोन को लेने के बाद अगले 2 माह तक कोई दूसरा लोन नही ले सकता हैं। 

इसे भी पढ़ें – कामधेनु डेयरी योजना उत्तर प्रदेश

सुवृधि लोन –

इस लोन को भी बंधन बैंक के दुवारा ही महिला समूह ग्रुप के तहत दिया जाता हैं। बिज़नस के ग्रोथ के लिए दिए जाने वाले लोन की श्रेणी में इस लोन की भी रखा जाता हैं। इस लोन की राशि 25 हजार तक की या उससे ज्यादा हो सकती हैं वही इस पर ब्याज 18 प्रतिशत तक हो सकता हैं। इस लोन के बारे में जानकारी कुछ इस प्रकार हैं – 

  • इस लोन के लेते हैं और अगर मिलने वाली राशि 25 हजार से कम होती हैं तो इस पर कोई प्रोसेसिंग फीस नही लगती हैं वही अगर यह राशि इससे ज्यादा होती हैं तो इस पर 1 प्रतिशत तक की प्रोसेसिंग फीस लगती हैं। 
  • इस लोन को लेने वाली की उम्र 18 से 65 साल के बीच होनी चाहिए। 
  • इस लोन के पूनः भुगतान के लिए 12, 18 और 36 माह का समय होती हैं। वही इसमें हर माह की किश्त आती हैं जिसे वापस भरना होते हैं। 
  • लोन पर ब्याज भी तक़रीबन 18 प्रतिशत तक हो सकता हैं। 
  • इस लोन को लेने के बाद अगले 2 माह तक कोई दूसरा लोन नही ले सकता हैं।

बंधन बैंक महिला समूह लोन लेने की क्या है प्रक्रिया –

इसके लिए सबसे पहले आपका इस बैंक में एक खाता होना चाहिए। इसके बाद बंधन बैंक में इस लोन को लेने के लिए आपको Micro Loan के लिए आबेदन करना पड़ता हैं। इस प्रकार से करे ऑनलाइन आवेदन – 

  • सबसे पहले आपको बैंक की इस आधिकारिक वेबसाइट पर आना होता हैं।
  • इस वेबसाइट पर आने के बाद Apply Now आप्शन की मदद से आवेदन करना होता हैं। 
  • आवेदन के दोहरान आपसे आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी इतियादी मांगे जाते हैं। इतना भरने के बाद सबमिट कर दे, उसके बाद आपको एक मेसेज प्राप्त होगा जिसे संभाल कर रखे ताकि भविष्य में बैंक में मांगने पर आप दिखा सके। 

बंधन बैंक महिला समूह लोन के लिए जरुरी दस्तावेज –

इसके लिए यह कुछ जरुरी दस्तावेज हैं – 

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी 
  • पेन कार्ड 
  • पासपोर्ट 
  • 1 पासपोर्ट साइज़ फोटो

 

इसे भी पढ़ें – भारतीय स्टेट बैंक पर्सनल लोन कैसे लें?

2 thoughts on “बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन स्कीम: समूह में इतने लाख तक मिल सकता है ऋण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *